फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण लीला भक्ति संगम में श्रद्धालुओं ने खूब लगाए गोते

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेला पंडाल में शुक्रवार की रात्रि श्री कृष्ण लीला भक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन अंकित जैन, दीप प्रज्ज्वलित व पूजन धीरज चौधरी, धर्म ध्वज की स्थापना सुनील कश्यप, ठाकुर जी को तिलक सतेंद्र धीराणा तथा माल्यार्पण विजय गुप्ता द्वारा किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में लड्डू गोपाल प्रतियोगिता व दीपक बर्मन एंड ग्रुप द्वारा रासलीला का आयोजन किया गया। हरिद्वार के दीपक बर्मन ने अपनी टीम के साथ सुंदर झांकियां व भजन प्रस्तुत किए। जिसे देख श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ ब्रज की लट्ठमार व फूलों की होली खेलते हुए उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन कराए गए। लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में रजनी शर्मा व चंदन बाला जैन निर्णायक मंडल में रही। अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर उमेश सैनी, रविंद्र कश्यप, वत्सराज स्वाधीन, दीपक वर्मा, बलवीर सैनी, संजय सैनी, रोहित कुमार, अजय सैनी, दीपक कुमार, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें