फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर की तैयारी पूरी, आज आएंगे रामदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर की तैयारी पूरी, आज आएंगे रामदेव
विज्ञापन

सहारनपुर। शिवधाम द्वारा एक अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर की तैैयारियां पूर्ण हो गई है। योग गुरु रामदेव शनिवार को यहां पहुंचकर मीडिया से मुखातिब होंगे। शिविर में महिलाओं और बच्चों के लिए दो अप्रैल को विशेष सत्र में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह कालेज मैदान में शिविर एक अप्रैल से लेकर तीन अप्रैल तक चलेगा, जिसमें करीब एक लाख लोगों के भाग लेने का दावा किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री ने बताया कि योग गुरु रामदेव के सानिध्य में शिविर सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार तीसरे पहर योग गुरु रामदेव सहारनपुर पहुंच जाएंगे। चार बजे के करीब वह मीडिया से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें