फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर डालते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मालिक एवं राजमिस्त्री झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्योति विहार में निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालते समय मकान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलस गया। राजमिस्त्री को करंट लगते देख उसे बचाने के चक्कर में मकान मालिक का भाई भी चपेट में आया। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से राजमिस्त्री को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के ज्योति बिहार में सोमपाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। उसके मकान का लेंटर डालने गागलहेड़ी के ग्राम बेरी तगा निवासी राजमिस्त्री मांगेराम (42 वर्ष) पुत्र अजमेर आया हुआ था। लेंटर डालते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू जाने पर मांगेराम को जोर का करंट लगा और वह झुलस गया। मांगेराम को करंट लगते देख उसे बचाने के लिए सोमपाल का भाई अशोक कुमार निवासी उत्तराखंड कॉलोनी दौड़ा। जिससे अशोक कुमार भी उसकी चपेट में आकर अचेत हो गया। दोनों को सोमपाल ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां सूचना पाकर राजमिस्त्री के परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मांगेराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अशोक कुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें