फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फल सब्जी, दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले अपंजीकृत व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पंजीकरण नहीं कराने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने खाद्य सामग्री का व्यापार करने वालों के पंजीकरण खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कराने का अभियान शुरू किया था। इससे पहले करीब 2500 पंजीकरण थे। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी ने कई शिविरों के माध्यम से खाद्य सामग्री बेचने वालों का पंजीकरण कराया। अपर जिलाधिकारी एसके दूबे ने बताया कि 16887 खाद्य सामग्री बेचने वालों का पंजीकरण हो चुका है। लेकिन मीट और मछली बेचने वाले दुकानदार पंजीकरण कराने में कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें