फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से जिला अस्पताल में अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रविवार की देर शाम ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर लीक होने से वार्ड में भर्ती मरीजों में अफरातफरी मच गई। गंभीर मरीजों को तीमारदार कांधों पर उठाकर भागने को मजबूर हो गए। आनन फानन में सिलेंडर को वार्ड से बाहर लाया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। जिला अस्पताल में करीब तीन साल पहले क्लोरिन गैस का भी रिसाव हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम आइसोलेशन वार्ड में करीब एक दर्जन मरीज भर्ती थे। स्टाफ एक मरीज को ऑक्सीजन का सिलेंडर लगा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर की वाल खराब हो गई, जिसके चलते सिलेंडर से तेज प्रेशर के साथ हवा बाहर आने लगी। इससे कर्मचारियों के हाथपांव फूल गए। साथ ही वार्ड में मौजूद मरीजों और तीमारदार घबरा गए। मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई और वह तेजी के साथ बाहर की ओर भागे। कुछ मरीज और तीमारदार एक-दूसरे में उलझकर गिर भी पड़े। इसके बाद कर्मचारी सिलेंडर को बाहर निकाल लाए और बामुश्किल उसे ठीक किया गया। करीब तीन साल पहले जिला अस्पताल में ही क्लोरिन गैस का सिलेंडर लीक हुआ था, जिससे मरीजों को परेशानी हुई थी। यही वजह रही कि रविवार को ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर के लीक होने से मरीजों में भगदड़ मच गई।

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के लीक होने की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी कि किन कारणों से ऐसा हुआ। इसके अलावा ऑक्सीजन गैस के रिसाव या सिलेंडर लीक होने का कोई दुष्प्रभाव मरीज या सामान्य व्यक्ति के शरीर पर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें