फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइपलाइन डलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्धमान कालोनी में पेयजल पाइपलाइन डलवाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर को नगर निगम बने करीब नौ वर्ष बीत चुके हैं। मगर इसकी अनेक कालोनियां आज तक पानी को तरस रही हैं। चिलकाना रोड स्थित ऐसी ही वर्धमान कालोनी के लोगों ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पेयजल के लिए पाइपलाइन डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम पहुंचे कॉलोनी निवासी मदन सैनी, सुखबीर कश्यप, समीर, राम सैनी ने बताया कि यह कालोनी काफी पुरानी है। इसमें नगर निगम आज तक पानी की व्यवस्था नहीं कर सका है। अनेक बार पूर्व नगरायुक्तों को ज्ञापन सौंपे गए। लेकिन हमेशा से कालोनी की इस मांग को अनसुना किया गया। अब सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो चुका है। हमारी मांग है कि सबसे पहले होने वाले कार्यों में पानी की उपलब्धता को प्राथमिकता में रखा जाए। अन्य विकास कार्यों के लिए भी कालोनी की जनता तरस रही है। इस दौरान लक्ष्मण, समेरी देवी, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें