सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा में नवाचार विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. आईसी जैन, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. जोगेंद्र सिंह चौहान, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. डीके शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
यूजीसी प्रायोजित और सीपीई ग्रांट के तहत आयोजित कार्यशाला के पहले सत्र में डॉ. जोगेंद्र सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा में आईसीटी की उपयोगिता एवं चुनौतियों पर प्रजेंटेशन दी। दूसरे सत्र में गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा वर्तमान परिपेक्षय में डिजिटलाइजेशन पर अनुभव साझा किए गए। अंत में डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश की। कार्यशाला में डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. खालिद अनवर, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. संजीव तोमर, डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल हुए।