सहारनपुर। जनपद शाहजहांपुर में आयोजित हुए नाटकीय महोत्सव कार्यक्रम में सहारनपुर निवासी शानू सिद्दीकी को बेस्ट हास्य कलाकार का अवार्ड मिला है। इस कार्यक्रम में देश के कई राज्य से आए कलाकारों ने भाग लिया था।
शाहजहांपुर में आयोजित हुए महोत्सव में अभिनेता अनुपम शाह ने सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित माहीपुरा निवासी शानू सिद्दीकी को बेस्ट हास्य कलाकार का अवार्ड देकर सम्मानित किया। शानू सिद्दीकी की इस उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन हुआ है। बता दें कि शानू सिद्दीकी लोहे के कॉस्टयूम बनाने का काम करते हैं। उनके द्वारा बनाए कॉस्टयूम की बॉलीवुड में धूम है। शानू सिद्दीकी ने बताया कि फिल्म बाहुबलि, थ्री-हेंड्रेड, वीर, विजेता में फिल्म उनके द्वारा तैयार किए कॉस्टयूम अभिनेताओं ने पहनकर शूटिंग की।