फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज की घटना हिंदू समाज के लिए अपमानजनक : नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज की घटना हिंदू समाज के लिए अपमानजनक : नेपाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हुए उपद्रव में मारे गए युवक की मौत पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है।
भायला खुर्द में विहिप की बैठक में प्रखंड मंत्री नेपाल सिंह ने कहा कि कासगंज की घटना से हिंदू समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए सरकार का कर्तव्य बनता है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए असामाजिक तत्वों पर पूर्ण रोक लगे। तभी हमारा समाज सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ऐसी घटना पूर्ण हिंदू समाज के लिए अपमानजनक है। सभी को एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। इस मौके पर अजय कुमार, अभिषेक, शोभित, रवि कुमार, अमन, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें