फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही सरकार : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्मित अंबोली-घ्याना मार्ग का लोकार्पण
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को अंबोली-घ्याना नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सड़कों की हालत सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। विकास ही भाजपा की मुख्य एजेंडा है।
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभांवित किया जा रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान और बिजली जैसे मुद्दों को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि योगी सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है। अपराधियों का खात्मा किया जा रहा है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सांसद व विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता केहर सिंह व संचालन हरीश त्यागी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, बिजेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी, इंद्रेश, डा. जोगेंद्र, रविंद्र, अजब सिंह आर्य, दिनेश कुमार, पोपिन चौधरी, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें