फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल्हेड़ा गुर्जर पहुंचे प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत राव ने बलियाखेड़ी ब्लाक के गांव नल्हेड़ा गुर्जर पहुंच कर विकास कार्यों एवं अन्य योजनाओं निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे प्राथमिक स्कूल में इंतजार करते रहे और प्रमुख सचिव गांव के बाहर से ही लौट गए।
विज्ञापन

गांव नल्हेड़ा गुर्जर में मंगलवार को प्रमुख सचिव हेमंत राव निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां पंचायत घर पर करीब पांच मिनट रुकने के बाद प्रमुख सचिव लौट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र उर्फ पप्पू के साथ उन्होंने गांव के बाहर एक तालाब निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रमुख सचिव के दौरे की खबर सुन कर बड़ी संख्या में प्रवीन फौजी, अनील, विनोद कुमार, सुबोध शर्मा, मांगे राम, संदीप कुमार, कुशलपाल, मुकेश, मोहन सिंह, देवेंद्र, रहतुलाल, आजाद सिंह, सेवाराम, विकास, डा. संजय कुमार आदि ग्रामीण गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में इंतजार करते रहे। आरोप है कि प्रमुख सचिव पंचायत भवन में कुछ देर बैठ कर औपचारिकता करके लौट गए। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में प्रदर्शन भी किया।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की खंडहर हो चुकी इमारत, गांव में पानी की निकासी, नालों की सफाई आदि की समस्याओं के बारे में प्रमुख सचिव को बताना था, लेकिन वे इन समस्याओं को सुने बिना ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें