फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निदान के लिए भाकियू ने मिल जीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन ब्लाक के बीडीओ और चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को सौंपा। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 25 जनवरी तक किसानों का बकाया बैंकों में नहीं पहुंचाया गया तो एक फरवरी से यूनियन धरना व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू के संगठन मंत्री अमीर हैदर जैदी व ब्लॉक अध्यक्ष नईम खान के नेतृत्व में किसानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिजली के दाम शत प्रतिशत प्रतिशत बढ़ा कर किसानों व मजदूरों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। जबकि गन्ने की कीमत मात्र 10 रुपये बढ़ाई गई है। जिसे भाकियू किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके अलावा किसानों को जल्द से जल्द नलकूप के नए बिजली कनेक्शन, रासायनिक खाद उपलब्ध कराने, क्रय केंद्र (गन्ना) से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 42 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति कुंतल की दर से भाड़ा काट कर भुगतान देने का काम करें। इस संबंध में भाकियू द्वारा ब्लॉक परिसर में बीडीओ को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। चीनी मिल परिसर में जीएम एसडी सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि मिल पर पिछले सीजन का भुगतान अभी तक बकाया चल रहा है। चेतावनी दी कि यदि 25 जनवरी तक किसानों का पिछला व इस सत्र का भुगतान नहीं तो मिल प्रांगण में भाकियू एक फरवरी से धरना व प्रदर्शन करेगी।
इस दौरान चौधरी दरियाव सिंह, सत्यपाल सिंह, राव मुकर्रम अली, चैधरी हाशिम, सुगन सिंह, चंद्रपाल सिंह, फरहत हुसैन, राजीव चौधरी, यशवीर सिंह, इजहार हुसैन, सद्दाम खान, मुस्तकीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें