फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन देखता ही रह गया, हजारों लोग पहुंचे जिग्नेश की रैली में

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अनुमति न मिलने एवं जिग्नेश मेवाणी पर रैली में रोक के बावजूद दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हुई रैली में भीम आर्मी के सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचे। रैली का आयोजन चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के मुद्दे को लेकर किया गया था। जबकि पुलिस ने मात्र डेढ़ सौ लोगों के ही रैली में जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

गुजरात के बड़गांव से विधायक जिग्नेश मेवाणी की मंगलवार को दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पर युवा हुंकार रैली एवं जनसभा का अनुमति न मिलने के बावजूद आयोजन किया गया। भीमा-कोरागांव के साथ भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के मुद्दे पर आयोजित रैली में शामिल होने के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी यूपी से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। सहारनपुर पुलिस ने रैली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को जाने से रोकने के लिए कई दिन पहले से ही मशक्कत करनी शुरू कर दी थी। भीम आर्मी के पदाधिकारियों को मुचलका में पाबंद भी किया गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन के सभी प्रयास विफल साबित हुए। सहारनपुर से ही पदाधिकारियों समेत हजारों कार्यकर्ता दिल्ली में हुई रैली में शामिल होने दिल्ली में पहुंचे। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि जिग्नेश मेवाणी की रैली में जाने वालों पर पुलिस की नजर रही। कोई भी कार्यकर्ता रैली में नहीं गया। मुश्किल से सौ-डेढ़ सौ पदाधिकारी ही सहारनपुर से दिल्ली पहुंच सके होंगे। यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें