फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शाहपुर गांव में स्थानीय जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रथम दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान द्वारा फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी शिविर के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए देश सेवा का संकल्प लें। भविष्य में भी अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ काम करें। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के तहत विद्यार्थी ग्रामीणों को शिक्षा, चिकित्सा, साफ सफाई आदि विषयों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का काम करेंगे। ऐसे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा करने की प्रेरणा भी प्राप्त होती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमंत राणा, कलम सिंह सैनी, मुकेश गुप्ता, राजेश शर्मा, महेश राणा, रोहताश सिंह, बीर सिंह, मोहम्मद इरफान, वंदना सैनी, सागर, शुभम, आधार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें