वॉलीबाल की जिला स्तरीय टीम गठित
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता तीन से सात जनवरी तक देवरिया में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली जनपद की टीम का शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के माध्यम से चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में अतुल चौधरी, अक्षय कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रभात राठी, अक्षय कश्यप, शशिकांत शर्मा, विक्रांत सिंह, सिद्धार्थ जैन, चंदन, चिराग, शुभम कुमार और राजा चौधरी सफल रहे। राहुल को सुरक्षित खिलाड़ियों में जगह दी गई है। चयनकर्ताओं में गुलाब सिंह राणा, ईश्वरपाल सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सदीप गुप्ता, संदीप मलिक आदि शामिल रहे।
उधर, कुछ वालीबॉल खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय टीम के चयन में धांधली करने का आरोप लगाया। नाराज खिलाड़ियों ने स्टेडियम में चयनकर्ताओं और संघ पदाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया कि संघ पदाधिकारी और चयनकर्ता अपने चहेते खिलाड़ियों को मौका देते आ रहे हैं। बताया कि पिछले दिनों हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम के एक भी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं दी गई है। इसकी शिकायत कमिश्नर और डीएम से की जाएगी। साथ ही प्रांतीय संघ के पदाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया जाएगा। रोष जताने वालों में संजू कुमार, विक्रांत कुमार, रवि कुमारख् नीरज कुमार, सचिन कुमार, विकास पुंडीर, विशु कुमार, सागर कुमार आदि शामिल रहे। उधर, चयन समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह राणा ने बताया कि जो खिलाड़ी धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं, वह ट्रायल खत्म होने के बाद पहुंचे थे। इसकी वजह से उन्हें शामिल नहीं किया गया।