फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित ढींगरा जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित ढींगरा जिलाध्यक्ष बने
विज्ञापन


सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अमित ढींगरा को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष नामित किया गया। इस मौके पर एकजुट होकर व्यापारियों के हितों के कार्य करने का आह्वान किया। शनिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित सभागार में हुई बैठक में मंडल प्रभारी और मेयर संजीव वालिया ने युवा जिलाध्यक्ष की घोषणा की। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित पंडित, जिला महामंत्री जॉली प्रजापति और कोषाध्यक्ष दिव्य लोक त्यागी को बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी और शैलेंद्र भूषण गुप्ता ने कहा कि संगठन प्रदेश भर में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, डॉ. आदित्य राठी आदि ने भी विचार रखे। विवेक नामदेव, राज कुमार गाबा, गगन जैन, संजीव शर्मा, राज कुमार, कुश ग्रोवर, दीपक त्यागी, संजीव सचदेवा आदि रहे।
विज्ञापन


ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई का लक्ष्य निर्धारित
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने मंडल में ट्रेंच बसंतकालीन गन्ना बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंडल में 68639 हेक्टेयर में ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई की जाएगी। इसमें सहफसली भी ली जाएगी। इसमें सहारनपुर में 21726.50 हेक्टेयर, मुजफ्फरनगर में 32895 हेक्टेयर और शामली में 14017.50 हेक्टेयर बुआई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें