फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में मनाया गया प्रभु यीशु का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में क्रिसमस के अवसर पर सोफिया गर्ल्स स्कूल के बच्चों ने प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ने बंदियों को कंबल एवं फलों का वितरण किया। बंदियों ने इस मौके पर अपराध छोड़ने की शपथ ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोफिया स्कूल के बच्चे जिला कारागार पहुंचे और प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी ने कहा कि गुनाह से नफरत करनी चाहिए न कि गुनहगार से। जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने कहा कि जेल एवं समाज को जोड़कर जेल में कंबल बंटवाने का तथा पुस्तकालय की स्थापना का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा होगा। सोफिया स्कूल की मैनेजर सिस्टर आईवी ने कहा कि वे जेल की मदद करने को तैयार हैं। जेल को संस्कारशाला के रूप में बनाना ही उनका लक्ष्य है। इस मौके पर सोफिया स्कूल की ओर से एक बंदी अनीस को 14000 रुपये का जुर्माना भरकर छुड़ाया गया। एसीजेएम रविंद्र कुमार ने बंदियों को छुड़वाने की मुहिम को सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर जेलर आरके मिश्रा, उप कारापाल केके दीक्षित, हिमांशु रौतेला, सोफिया स्कूल के जोनाथन, मनीष सचदेवा, मोनिका एल्बर्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें