फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा-विश्वास का जोड़ा है शिव और सती

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कथा व्यास धर्मदेव महाराज ने कहा कि शिव सती श्रद्धा और विश्वास का जोड़ा है। इनमें से यदि एक भी कम होता है तो मानव जीवन निष्फल हो जाता है।
विज्ञापन

धर्म देव जी महाराज संत नगर स्थित महाराज अग्रसैन वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को शुरू हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिव कथा को सती ने ध्यान से नहीं सुना तो सती के जीवन में खटास भर गई और समस्त सुखों का लोप हो गया। हठ योग मानव को पतन की खाई में गिराता है और जीवन बरबाद हो जाता है। महाराज श्री ने कहा कि संयम और श्रद्धा का जीवन में होना जरूरी है। इसके बिना मोक्ष को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संसार रूपी सुखों में आसक्त होकर मनुष्य अपने मानव जीवन पाने के उद्देश्य को भूल जाता है। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथ पढ़ने की आदत डाले। तभी उनमें राम और लक्ष्मण जैसे गुण विकसित होंगे।
आरती के साथ पहले दिन की कथा का समापन हुआ। इस मौके पर रोहित सैनी, प्रदीप सैनी, नवदीप गोयल, सुशील कुमार, सिद्धू, संदीप सैनी, जसबीर कांबोज, रमा शांडिल्य, संयोगिता देवी, सुनीता धीमान, रजनी, कमलेश, सत्या देवी, दिनेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें