फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान पर लगी सियासी दलों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पहले चरण के मतदान प्रतिशत पर सियासी दलों की नजरें लगी रहीं। पहले चरण में किस वर्ग बहुल इलाके में वोटों की बारिश हुई और किस वर्ग के वोटरों ने मतदान में कम रुचि दिखाई। इसको लेकर सियासी दल अपने-अपने आंकड़े तैयार करने में लगे हुए हैं। जिससे दूसरे और तीसरे चरण में कमियों को सुधार सकें।
विज्ञापन

नगर निकाय के पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी में जमकर वोट बरसे। यूपी में पहले चरण में बेशक मतदान प्रतिशत 55 प्रतिशत रहा, लेकिन पश्चिमी यूपी में खूब वोट पड़े। बिजनौर में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। हापुड़ में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, शामली में भी 66 प्रतिशत से अधिक तक मतदान बताया जा रहा है। मेरठ में भी जमकर वोटिंग हुई है।
सुबह सेे ही सियासी दलों की नजरें मतदान प्रतिशत पर लगी रहीं। जैसे-जैसे मतदान प्रतिशत बढ़ा सियासी दल आंकड़ा लगाने में जुट गए कि किस वर्ग का अधिक वोटर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और किस वर्ग के कम मतदाता रहे। इलाकों के मतदान प्रतिशत अनुसार अपने-अपने आंकड़े लगाए जा रहे हैं। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मतदान के प्रति कौन सा वर्ग उदासीन रहा। दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने के प्रयास में जुट गए हैं। प्रत्याशी प्रयास कर रहे हैं कि पहले चरण के चुनाव में जिस वर्ग की वोटिंग कम रही है, उनकी निकाय के चुनाव में उस वर्ग को दूसरे और तीसरे चरण में मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

मतदान में नंबर वन रहा है सहारनपुर
मतदान करने के मामले में सहारनपुर के मतदाता सबसे आगे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सहारनपुर पूरे यूपी में पहले नंबर पर रहा। उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी सहारनपुर पहले स्थान पर रहा। इससे पूर्व 2012 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर मतदान प्रतिशत में दूसरे नंबर पर रहा था। नगर निकाय के चुनाव में मतदाताओं में जोश को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी सहारनपुर में वोटों की बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें