फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैदान में डटे बागियों को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मैदान में डटे बागियों को लेकर मंथन
विज्ञापन

सहारनपुर। टिकट ना मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में डटे पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा चिंतित नजर आ रही है। सहारनपुर पहुंचे कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ऐसे कार्यकर्ताओं की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर पहुंचे कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 20 नवंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और 26 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। महानगर में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से उन कार्यकर्ताओं की जानकारी ली, जो निकायों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ही निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं पर हाईकमान द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें