फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर परगना के गांवों को तहसील नकुड़ में शामिल करने की प्रक्रिया पर आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक में सुल्तानपुर परगना के 138 गांवों को सहारनपुर तहसील से हटाकर नकुड़ तहसील में शामिल किए जाने की प्रक्रिया का विरोध जताया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अशोक पंवार एवं महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि परगना सुल्तानपुर के 138 गांव सहारनपुर तहसील में शामिल हैं जिन्हें सहारनपुर से हटाकर तहसील नकुड़ में शामिल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसा हुआ तो परगना सुल्तानपुर के निवासियों एवं वादकारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसका विरोध किया जाएगा तथा परगना सुल्तानपुर के गांवों के प्रधानों से भी इस संबंध में प्रस्ताव लिए जाएंगे। बैठक में कृपाल सिंह, ज्ञान सिंह पुंडीर, राजकुमार वमा़ॱर, हरनाथ सिंह, केपी सिंह, संदीप कुमार नंदी, रणधीर सिंह, प्रदीप शर्मा, अरुण वर्मा, विनोद चौहान, जसवीर सिंह, विकेश कुमार खटाना, दीपाली वर्मा, नरेश गुप्ता, अतर सिंह, हरकेश, जसपाल सिंह, अनुज पंवार मौजूद रहे।

छुट्टी लेकर चुनाव लड़ाने का आरोप
सहारनपुर। बसपा के पार्षद प्रत्याशी ने रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर शिकायत की है कि रेलवे का एक कर्मचारी छुट्टी लेकर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहा है। जबकि उसका तबादला दूसरी जगह हो चुका है। प्रत्याशी ने आरोपी की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें