बेहट (सहारनपुर)। घुन्ना बिजलीघर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घुन्ना बिजलीघर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। मंगलवार को लाइनमैन सलीम ने शटडाउन लिया था, जिसके बाद मजदूर लाइन पर कार्य कर रहे थे। अचानक लाइन में करंट दौड़ने से उस पर काम कर रहे थाना मिर्जापुर के गांव जाटोवाला निवासी मजदूर प्रीतम (32) पुत्र फुल्लू को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।