फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से श्री रामलीलाओं के मंचन पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से रामलीलाओं के पंडालों में भरा पानी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में चल रही श्री रामलीलाओं का मंचन बारिश की वजह से नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार और शनिवार को लगातार बारिश होने से कई स्थानों पर रामलीला मंचन के लिए बनाए गए पंडाल में पानी भर गया। इससे रामलीलाओं के प्रबंधकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, दर्शक भी मायूस रहे।
विज्ञापन

महानगर में करीब एक दर्जन जगहों पर श्री रामलीलाओं का मंचन चल रहा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार रात तक जारी रही। इस कारण श्री रामलीलाओं में मंचन नहीं हो सका। बारिश से रामलीलाओं के पंडालों में पानी भर गया और पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। दो दिन से रामलीला लीला मंचन न होने के कारण प्रबंधकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दर्शक भी मायूस हैं। रविवार की शाम भी मौसम का मिजाज खराब ही रहा।
विज्ञापन

श्री रामलीला में आज
- प्राचीन श्री रामलीला कमेटी तत्वावधान में आयोजित लीला में शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध।
- श्री रामलीला महोत्सव कमेटी कपिल विहार लंका दहन।
- मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में लंका दहन।
- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर अशोक वाटिका व लंका दहन।
- श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में लंका दहन।
- भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी में लंका दहन।
- श्री कृष्ण राम नाटक क्लब जुबली पार्क में लंका दहन।
- भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर में लंका दहन और श्री हनुमान-रावण संवाद।
- सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइश कैंप में लंका दहन।
- श्री राम मंडल सेवा समिति ऑफिर्स कॉलोनी में लंका दहन, श्री हनुमान-रावण संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें