फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाह बीएलओ का वेतन रोका
विज्ञापन

सहारनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम-प्रशासन एसके दुबे ने बताया कि अनेक बीएलओ अपने काम को गंभीरता से नहीं कर रहे हैं। 24 सितंबर को विकास भवन में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। व्यक्तिगत रूप से फोन करने के बावजूद उक्त बीएलओ ने बैठक में पहुंचना जरूरी नहीं समझा। ऐसे सभी बीएलओ का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही उन्हें 25 सितंबर की सुबह नौ बजे सदर तहसील में उपस्थित होने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिन बीएलओ का वेतन रोका गया है। उनमें अशोक, अखिलेश कुमार राय, अमरनाथ, प्राची, यशपाल शर्मा, साहिल, रेखा, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, इस्लाम, किरणलता, अनुराधा, बबीता, मोनिका शर्मा, राशी शर्मा, आशा त्यागी, सरस्वती, दीपा रानी, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश्वरी, बुरहान, सुहेल, हिना चांद, धर्मेंद्र कुमार, अशफाक, खुर्शीद, गीता सूरी, दीपचंद, खुशनुदा, सुबिया, अमृतपाल कौर, सलेलता, सायमा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें