फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कसबा निवासी एक सेवानिवृत्त अध्यापक ने शुक्रवार की सुबह जहर खा कर जान दे दी। उनका शव नवीन मंडी स्थल के पास निर्माणाधीन दुकान में पड़ा मिला। पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे ने उनकी शिनाख्त की। माना जा रहा है कि किसी पारिवारिक परेशानी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

छुटमलपुर की हरिजन कालोनी निवासी 65 वर्षीय रामलाल धीमान बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे यहीं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। मृतक के बेटे पंकज के अनुसार शुक्रवार की सुबह साढे़ छह बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव सुबह दस बजे देहरादून रोड स्थित रसूलपुर मंडी यार्ड के पास बन रही एक दुकान में पड़ा मिला। उनकी जेब में मिले नंबरों के आधार पर उनके घर खबर की गई। मौके पर पहुंचे पंकज ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि उनके शव के पास सल्फास के दो बंद पैकेट और एक खाली रैपर मिला है। माना जा रहा है कि किसी पारिवारिक परेशानी के उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें