फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समद हत्याकांड: पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के वारंट लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
समद हत्याकांड में आरोपियों की होगी कुर्की
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। करीब आठ दिन पूर्व सांपला मार्ग पर नमाज पढ़कर घर लौट रहे व्यक्ति को गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट लिए हैं। यदि इसके बाद भी हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते तो एक सप्ताह बाद उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

21 जून की रात में समद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी उस पर गोलियों बरसा दी थी जिसमें जिसमें तीन गोली लगने से समद की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने समद के पिता मीर आलम की तहरीर पर सांपला बक्काल निवासी साजिद, मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी फूलमियां और फुलास अकबरपुर निवासी हसनैन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से तीनों लोग वांछित चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लिए गए हैं। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें ओर तेज कर दी गई हैं। साथ ही बताया कि गिरफ्तारी न होने के चलते एक सप्ताह बाद तीनों हत्यारोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें