नृत्य प्रस्तुतियों से रंग जमाया
सहारनपुर। मौसम डांस एकेडमी की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से रंग जमाया। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग नृत्य विधाओं में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
चंद्रनगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिव्य जैन, चंदना जैन, भारत कर्णवाल, प्रणव लूथरा और निर्मल लूथरा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्तिक, पायल, साहिल, शगुन, अभिषेक, महेश, प्रिंस, सुधांशु, महिमा, वाही, गुन, तान्या, भवासी, धनी, नंदनी, निक्का, सुविधा, खुशी ने भी उम्दा प्रस्तुतियां दीं। स्कूल संचालिका आशा जैन ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर कोरियोग्राफर पायल, कार्तिक, निर्मल, अंकुर, तमन्ना, पल्लवी, मनी, अमन, गीता आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कृष्ण, शौर्य, चिरंजीव, श्रेय, ओम, राघव, तनिष्क, शिवांगी, मौसम, पीहू, निशिका, इशिता, पल्लवी, सुधांशु, शिवानी, स्मृति, दीक्षा, नेहा, साक्षी, खुशी, सोनाली, पूजा, गौरी, जिया, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।