फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 80 परिषदीय स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे, कुछ स्कूलों में तो शिक्षक ही नहीं

Tue, 06 Oct 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में परिषदीय शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर चौंकाने वाली है। 5600 से ज्यादा शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद करीब 80 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इनमें नगरीय क्षेत्र के 38 और देहात क्षेत्र के 42 विद्यालय शामिल हैं। कुछ स्कूलों में स्थायी शिक्षक भी नहीं है। अस्थायी व्यवस्था के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से शिक्षकों के असमान वितरण की समस्या बनी हुई है। करीब 80 विद्यालय ऐसे हैं, जहां एक ही शिक्षक को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विभागीय जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ रही हैं। देहात क्षेत्र में स्थिति और गंभीर है। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में मिड-डे मील की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शिक्षक के सामने बच्चों को पढ़ाने के साथ भोजन व्यवस्था और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी रहती है। वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने के कारण शिक्षामित्रों या अस्थायी व्यवस्था के जरिए शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। जिले में कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जहां वर्तमान में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है।
इनमें प्राथमिक विद्यालय हबीबगढ़, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय शाह विलायत, प्राथमिक विद्यालय चौधरियान और यूपीएस सिराज काॅलोनी आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कालागढ़, ज्ञानागढ़, लखीगेट, मंडी शिवपुरी, मंडी काकरोबन, कोरी माजरा, नजीरपुरा, खतरियान, काजी, मौज्जमपुरा, रसूलपुर और मेहंदी सराय समेत यूपीएस जनकनगर, पुलिस लाइन, कमेला काॅलोनी और रामनगर में एक-एक शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

-एक साल से अटका समायोजन
शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया करीब एक साल से चल रही है, लेकिन वरिष्ठता और कनिष्ठता को लेकर कई शिक्षक हाईकोर्ट चले गए। इसके कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब हाईकोर्ट के निर्देशन के बाद विभाग ने समायोजन की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग का दावा है कि शून्य और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में जल्द शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।

यह बोले अधिकारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि जिले में एकल शिक्षक विद्यालयों के लिए फिलहाल 84 शिक्षकों की तैनाती की जानी है। वरिष्ठ और कनिष्ठ के आधार पर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट के निर्देशन में अब समायोजन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अगले एक सप्ताह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शून्य और एकल शिक्षक वाले सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें