फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम परिसर से हटेगी 78 वर्ष पुरानी इमारत, बनेगी मॉडल बिल्डिंग

Tue, 16 Jun 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम परिसर में खड़ी 78 वर्ष पुरानी इमारत को हटाकर नगर निगम मॉडल बिल्डिंग तैयार करेगा। फिलहाल शासन से बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन

1948 में बनी इस इमारत में ऊपर लेखा विभाग, ऑडिट विभाग चलता है। नीचे गृहकर एवं जलकर अनुभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्टोर, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग आदि संचालित होते हैं। पहले ऊपर निर्माण विभाग भी चलता था, जो दूसरी इमारत में शिफ्ट किया जा चुका है। इमारत की हालत ऐसी है कि इसके मुख्य द्वार के पास अक्सर ऊपर बने शौचालय का पानी छत से पार होकर टपकता रहता है। वह कई बार नीचे से गुजरने वालों के ऊपर भी गिरता है। बरसात के दिनों में छत कई जगह से टपकती है। ऐसे में इस इमारत को ध्वस्त कर नई इमारत बनाने की कवायद करीब चार वर्ष पहले भी शुरू की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब नगर निगम ने फिर से इसको हटाने का निर्णय लिया है। नगर निगम इसकी जगह आधुनिक और मॉडल बिल्डिंग बनाएगा, जो भूकंपरोधी तो होगी ही। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी होगा।
विज्ञापन


नगर निगम परिसर में खड़ी इमारत करीब काफी पुरानी होने के साथ ही जर्जर भी हो चुकी है। बरसात के दिनों में वह टपकती है, जिससे हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की जान को खतरा रहता है। इसे हटाकर मॉडल बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया गया है। शासन से बजट की मांग की गई है। शासन से रुपया मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें