फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ लिपिक से अभद्रता पर रोष, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक के साथ हुई अभद्रता से कर्मचारियों में रोष है। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने 13 मई से कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिसे देर शाम वापस ले लिया गया। उधर, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने भी आरोपी महिला के विरुद्घ कठोर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन में साथ आने की बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की निंदा की। महामंत्री फैसल रजा ने कहा कि मामले में पुलिस ने आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज किया है, मगर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। बैठक में एसपी भटनागर, अरविंद अरोड़ा, जुलफ्कार, शाह प्रवीन, सौरभ गुप्ता, इंद्रजीत आनंद, मुकेश कुमार, शराफत खान आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने भी घटना की निंदा की है। संगठन के मंडल महामंत्री बृजमोहन चनालिया ने नगरायुक्त को पत्र लिखकर आरोपी महिला के विरुद्घ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है। संगठनों ने 13 मई से कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिसे देर शाम वापस ले लिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने भी संगठन की ओर से घटना की निंदा की है। उन्होंने डीएम, एसएसपी और नगरायुक्त को पत्र लिखकर आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें