कश्यप समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग
सहारनपुर। कश्यप समाज के लोगों ने भाजपा हाईकमान से सहारनपुर और कैराना लोकसभा से कश्यप समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की। कश्यप समाज के लोगों ने कहा कि अगर दोनों सीटों से कश्यप समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन किया जाएगा।
मंगलवार को कश्यप विकास समिति के जिलाध्यक्ष धन प्रकाश कश्यप के ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर लोकसभा चुनाव में सहानपुर और कैराना से कश्यप समाज के व्यक्ति को भाजपा ने टिकट न दिया तो विपक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जाएगा। इस दौरान मनोज कश्यप, विश्वास कश्यप, मांगेराम कश्यप, प्रधान रामकुमार कश्यप, प्रीतम कश्यप, रमेश कश्यप, सत्यपाल कश्यप, जयपाल कश्यप, रवि कश्यप, कर्ण सिंह, आजाद कश्यप, रूपराम कश्यप मौजूद रहे।