सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित यूएम आटोकोम्प प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड एसके सचान ने मंगलवार को पुलवामा के शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को 5.51 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह राशि कंपनी के सभी कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से दिए गए एक दिन वेतन से एकत्र की गई है। इस दौरान कंपनी के एचआर हेड एसएम पिल्लई, सुनील कुमार, अजनीश सैनी, विश्वास पंवार और श्रमिकों की ओर से संजय पंवार, अमित कुमार, जसवंत सिंह, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।