फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के रूप में देश को दूसरी इंदिरा गांधी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रियंका गांधी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर प्रियंका के पार्टी में आने का स्वागत किया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रियंका गांधी के रूप में देश को दूसरी इंदिरा गांधी मिली है, जिनके आने से निश्चित रूप से पार्टी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी देश की राजनीति में बदलाव लाने वाली रहेगी। विधायक नरेश सैनी और विधायक मसूद अख्तर ने भी प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। साबरी ने कहा कि दोनों युवा नेताओं को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी, जिसके सुखद परिणाम लोक सभा चुनाव में सामने आएंगे। बैठक में असलम खान, पूर्व विधायक डॉक्टर सुशील चौधरी, चमनलाल चमन, लियाकत अली, शकुंतला सिंह, मजाहिर राना, राजकुमार राजू, चौधरी राज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी ने कहा कि देश को प्रियंका गांधी के रूप में दूसरी इंदिरा गांधी मिली हैं। इससे पार्टी कामयाबी के शिखर को छुएगी।

प्रियंका के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश
सहारनपुर। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि प्रियंका गांधी का पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाना पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका के पार्टी ज्वाइन करने से कार्यकर्ताओं खासकर युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। निश्चित रूप से आगामी चुनाव केपरिणाम सुखद होंगे। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी ने प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी देकर बड़ा निर्णय लिया है। लंबे समय से प्रियंका के राजनीति में आने की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें