फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व लापता हुए किसान का शव का मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तीन पूर्व लापता हुए किसान का शव रविवार को कंजौली गांव के पास नहर में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

कल्लरपुर गुर्जर गांव निवासी आंचल (45) पुत्र मंगल सिंह 10 जनवरी को घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों की तरफ से थाना रामपुर मनिहारान में आंचल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कंजौली गांव के पास नहर में एक शव देेखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई, तो उसकी शनाख्त कल्लरपुर गुर्जर के आंचल के रूप में की गई। पुलिस शव को कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
उधर, मृतक के पुत्र गौरव ने थाने में तहरीर देकर पिता की मौत के की घटना के खुलासे की मांग की है। थाना प्रभारी बबलू वर्मा ने बताया, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत किन कारणों से हुई, इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें