पुंडैन में लोगों को कंबल बांटे
सहारनपुर। सर्दी से ठिठुरते लोगों को शनिवार को गांव पुंडैन में कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण भगवान रामदेवरा एजूकेशनल एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के संरक्षक और जवाहर नवोदय विद्यालय यमुनानगर के प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह की ओर से किया गया।
सुखवीर सिंह गांव पुंडैन के ही रहने वाले हैं, जो वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय यमुनानगर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वह पिछले कई साल से अपने गांव में कंबल वितरण करते आ रहे हैं। शनिवार को भी वह कंबल वितरण करने के लिए पहुंचे। गांव पुंडैन के साथ ही गांव भारापुर, बडूकी, माल्ली, नौजली, छाछरेकी, कुरलकी, सुनहेटी के लोग भी कंबल पाने के लिए गांव पुंडैन पहुंचे। सुखवीर सिंह ने 120 कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर शुगनचंद, रघुवीर सिंह, खुशीराम, मनोज कुमार, मेघराज प्रधान, गिरधारी, रामपाल, संचित सिंह, अलकेश आदि मौजूद रहे।