फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत विहार में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंत विहार में महापौर के निवास के पास प्लॉटिंग कर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को जेसीबी से ध्वस्त कराया। विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी, जिसकी वजह से निर्माणकर्ता कोई विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि पंत विहार में दो लोगों के द्वारा भूखंड पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर जब विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा तो नहीं दिखाया गया। कॉलोनी निर्माण कराने वाले को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त करने को कहा गया था, मगर नोटिस की अनदेखी की गई। ऐसे में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत कॉलोनी को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें