फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम करेंगे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए बृहस्पतिवार को अंबाला डिवीजन के डीआरएम के आने की संभावना के चलते स्टेशन पर अधिकारी व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। स्टेशन की विशेष रूप से सफाई कराई गई। शाम तक अधिकारी और कर्मचारी अभिलेखों को दुरुस्त करने में और व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे रहे।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक दिनेशचंद शर्मा के बृहस्पतिवार को सहारनपुर आने की सूचना मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। स्टेशन की विशेष सफाई कराई गई है। विभागीय कक्षों से लेकर प्लेटफार्मों यहां तक कि ट्रैक पर भी सफाई कर दी गई है। स्टेशन के बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइनों को चेक भी किया। बताया जा रहा है कि डीआरएम स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि डीआरएम के स्टेशन के निरीक्षण का कार्यक्रम है। बृहस्पतिवार को उनके आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें