फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षाप्रद कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष विद्या रत्न अवार्ड से नवाजे गए शिक्षक व मेधावी छात्र
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को हर्ष विद्या रत्न अवार्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉडल यूनाइटेड नेशन कमेटियों में बेस्ट प्रेसिडेंट अविनाश अरोड़ा और बेस्ट वाइस प्रेसिडेंट उद्धव त्यागी व आर्यन गर्ग को चुना गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व छात्रों ने नृत्य नाटिका का सजीव मंचन किया। दून वैली की बोर्ड परीक्षा 2018 में 97.2 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सिद्धी, दसवीं की श्रेया (96.4) को स्वर्ण पदक व सर्टिफिकेट, दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 छात्रों तथा 12वीं में 29 छात्रों जबकि केएल जनता स्कूल के मोहित कुमार, रामकृष्ण इंटर कॉलेज के पवन यादव को स्वर्ण पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा दून वैली की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, जनता स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, रामकृष्ण इंटर कॉलेज के अरुण कुमार गोयल को गुरू शिष्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षकों में पूनम यादव, योगेंद्र मलिक, जेबा, वरुण कुमार, उजमा प्रधान, ऋतु शर्मा, दीपक त्यागी, मंजुल, संजीव कुमार, वंदना मलिक को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिलाओं के उत्थान व स्वावलंबन के लिए कार्यरत एनजीओ दीवा की पदाधिकारियों व सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मॉडल नेशन यूनाइटेड कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को बेस्ट डेलीगेशन अवार्ड दिया गया। बेस्ट पोजिशन पेपर में अक्षत, सोफिया, प्रियांश, विशाला, हार्दिक, श्रेया भी सम्मानित हुए हैं। इसके साथ ही बेस्ट कमेटी की ट्राफी सिटीजन डायलॉग को दी गई। बेस्ट इंचार्ज ज्ञानेंद्र व गौरव मेहता रहे। सृजन में भाग लेने वाले छात्रों को उनकी कलाकृतियों के लिए सम्मानित किया गया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि आज के युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरूरी है। इसलिए इस आयोजन में कला, शिक्षा, साहित्य और संस्कृति ज्ञान आदि से संबंधित सभी पक्षों को पूरी प्राथमिकता से स्थान दिया गया है। इस मौके पर विधायक ब्रिजेश सिंह, एबीएसए डा. प्रभात कुमार, चौधरी राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें