फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या धर्मसभा के चलते सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या धर्मसभा के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की धर्मसभा के चलते नगर में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रही। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी सतर्क रहा।
नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में तो विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नगर के एमबीडी चौक, सुभाष चौक, मोरी तेलियान, शास्त्री चौक आदि पर सुबह से ही पुलिस को तैनात कर दिया गया था। पुलिस दिनभर लोगों पर नजरें जमाए रही। वहीं खुफिया विभाग के अधिकारी भी नगर का भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधि की जानकारी लेते रहे। बता दें कि एक दिसंबर को नगर में शंखनाद रैली भी होनी है। जिसके लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश दिए हैं। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स देवबंद में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं युवा : विकास
देवबंद। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में विहिप के प्रांत मंत्री विकास त्यागी को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विकास त्यागी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। बैठक में निर्जेश कुमार व पंकज त्यागी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता शुभम त्यागी व संचालन आकाश पुंडीर ने किया। इस मौके पर डा. उपेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, संजीव चौधरी, शिवम शर्मा, विकास राणा, निखिल, पीयूष, अंबुज, तुषार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें