फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के युवाओं ने दिखाया दम, 440 पास
विज्ञापन


सहारनपुर। सेना भर्ती के पांचवें दिन बुलंदशहर के नौजवानों ने पूरा दमखम दिखाया। सिर्फ तीन तहसीलों के ही 440 युवा दौड़ में आगे निकल गए, जबकि अभी चार तहसीलों के युवा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
बुधवार को रिमाउंट डिपो के मैदान में हुई सेना भर्ती प्रक्रिया में पांचवें दिन बुलंदशहर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भर्ती अधिकारी कर्नल कुलदीप की देखरेख में मंगलवार की रात दो बजे से बुलंदशहर की तीन तहसीलों सिकंदराबाद, स्याना और अनूपशहर के 6108 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। जबकि पंजीकरण 9852 युवकों का था। 6108 अभ्यर्थियों ने कागजों की जांच के बाद दौड़ लगाई और शारीरिक मापदंड कराया। जिसमें 440 युवाओं ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। यह आंकड़ा पांच दिन की भर्ती में सबसे अधिक रहा है।
विज्ञापन

--------
-- सात प्रतिशत से अधिक पास, 93 प्रतिशत हुए बाहर
भर्ती प्रक्रिया में हापुड़ के बाद बुलंदशहर जिले के नौजवान दौड़ में सबसे अधिक पास हुए हैं। 6108 में से 440 युवा दौड़ और शारीरिक मापदंड की प्रक्रिया पार कर आगे बढ़े हैं। कुल 7.2 प्रतिशत युवाओं का अगले राउंड के लिए चयन हुआ, जबकि 92.8 प्रतिशत युवा हुए बाहर।
------------- --
- प्री-हाइट में ही बाहर हो गए 1200 युवक
बुधवार को हुई बुलंदशहर के युवाओं की सेना भर्ती के दौरान प्री-हाइट परीक्षण में ही लगभग 1200 युवक बाहर हो गए। दौड़ने के लिए जाने से पहले एक पैमाने से होकर अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ा। जिसमें फेल होकर लगभग 12 सौ अभ्यर्थी बाहर हो गए। बावजूद इसके सर्वाधिक युवक दौड़ पास की।
विज्ञापन

-- बृहस्पतिवार को भी बुलंदशहर के युवा लगाएंगे दौड़
मंगलवार की रात दो बजे से शुरू हुई भर्ती में बुलंदशहर की तीन तहसीलों सिकंदराबाद, स्याना और अनूपशहर के नौजवान शामिल हुए थे। बुधवार की रात दो बजे से शुरू हो रही सेना भर्ती में बुलंदशहर की ही डिबाई, शिकारपुर और खुर्जा तहसील के युवा भाग ले रहे हैं। जबकि बृहस्पतिवार की रात को बुलंदशहर तहसील के युवकों की भर्ती होगी। साथ ही मेरठ के युवकों की भी बृहस्पतिवार की रात को ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें