फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गुर्जरों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड की तर्ज पर बसाए जाने की मांग को लेकर वन गुर्जरों ने डीएम आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी जंगल को खाली करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में वन गुर्जरों ने कहा कि वे शिवालिक के जंगलों में रहते हैं और पशुपालन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कहा कि फायरिंग रेंज में उनके डेरे आने की वजह से वन विभाग के कर्मचारी जंगल खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि उनके पास जंगल के परमिट के अलावा कोई संपत्ति नहीं है। इसके चलते उनके सामने रहने और रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड की तरह अलग से बसाए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे परिवार का जीवन यापन हो सकेगा। इस दौरान नूर जमाल, जाफर हुसैन, गुलाम नबी, अब्दुल वसीम, तालिब, जहूर, लियाकत, नूर अहमद, रोशन, मुस्तफा, मीर हमजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें