आईआईए कराएगी समस्याओं का निस्तारण: सिंघल
सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि संस्था के माध्यम से औद्योगिक समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में आईआईए चेयरमैन ने कहा कि जिन सदस्यों के पास प्रदूषण विभाग का सहमति पत्र नहीं है या रिनेवल होना है वह सदस्य अपना नाम संस्था कार्यालय में दर्ज करा दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए संस्था कार्यालय में कैंप का आयोजन कराया जाएगा। बैठक में दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने नालियों की सफाई, प्रदूषण विभाग से सहमति पत्र प्राप्त किए जाने, जिला उद्योग केंद्र के बराबर वाली सड़क के निर्माण, श्रम विभाग एवं भविष्य निधि विभाग से संबधित आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, मंडल अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, कोषाध्यक्ष प्रियेष गर्ग, विनोद जैन, सचिन जैन, मोहित गुप्ता, अतुल मित्तल, दीपक बंसल, मयंक गाबा, संजय जैन, रमन मक्कड़, प्रमोद कुमार अग्रवाल, रोहित मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, सुनील सैनी, राकेश गांधी, डीके बंसल, पीडी शर्मा, प्रदीप हांडा, सुधीर जैन, दीपक गांधी, सुभाष गुप्ता, राजीव अग्रवाल, मोहित जैन, विपुल अग्रवाल, राजीव जैन, नितिन जैन, त्रिभुवन पाल, अजय शर्मा आदि रहे।