फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने में जुटी है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने में जुटी है सरकार
विज्ञापन

छुटमलपुर। रामखेड़ी के परिषदीय प्राथमिक स्कूल में शनिवार को नए फर्नीचर के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों से मन लगा कर पढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह और विद्या ज्ञान एनजीओ के सहारनपुर संयोजक विपिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विद्या ज्ञान एनजीओ भी इसमें सहभागिता कर रही है। बच्चों को पब्लिक स्कूल की तरह फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में बच्चे भी मन लगा कर पढ़ें और अपने स्कूल तथा जिले का नाम रोशन करें। समारोह में पहुंचने पर एबीआरसी रितु सिंघल, प्रधान प्रताप सिंह, सुनील कुमार और मुकेश कुमार का बच्चों ने हैंड मेड ग्रीटिंग देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक निशांत शर्मा, पदम सिंह, राम सिंह, प्रवीण कुमार, धीर सिंह, गीता रानी, अंजू देवी, दीप शिखा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें