फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सतगुरु स्वामी समनदास महाराज के आगमन पर अखिल भारतीय संत शिरोमणि गुरु रविदास मिशन द्वारा दो दिवसीय आठवां आध्यात्मिक सत्संग एवं भंडारा आगामी 29 व 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। नगर भर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार एससी/एसटी राष्ट्रीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद बतौर अति विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, आईओबी प्रबंधक रामप्रकाश, गाजीपुर के ईओ श्रीचन्द, शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सीताराम सहगल, सभासद विकास कुमार आदि को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। 29 सितंबर को सतगुरु स्वामी समनदास महाराज का स्वागत किये जाने के उपरांत नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि में सत्संग होगा। 30 सितंबर की प्रात: 4 बजे स्वामी समनदास महाराज का प्रवचन होगा। 6 बजे हवन उपरांत अखंड भंडारा आयोजित होगा। आयोजन समिति में ब्रजपाल सिंह, प्रदीप गर्न्धव, अमन कुमार, नरेन्द्र सहगल, मा. अवनीश आदि शामिल है। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें