फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया व्यापारी दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया व्यापारी दिवस का आयोजन
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से रविवार को व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कई व्यापारिक एसोसिएशन से जुडे़ व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि यहां आई विभिन्न समस्याओं को पहले तो संबंधित विभागों के अधिकारियों के सम्मुख रखा जाएगा। समाधान नहीं होने की स्थिति में इन समस्याओं को व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। संयुक्त व्यापार संघ ने दाल मंडी पुल से बिजली के जर्जर तारों को बदलने और हाई मास्क लाइट लगवाने का मुद्दा रखा। नया बाजार व्यापार मंडल ने जर्जर तारों को बदलवाने, टूटी सड़कों का निर्माण कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की। कोर्ट रोड व्यापारी एसोसिएशन ने ठेली वालों के लिए अलग व्यवस्था कराने सहित अन्य मुद्दों को रखा। मोरगंज व्यापार मंडल, बेहट रोड व्यापार एसोसिएशन, हसनपुर चुंगी व्यापार मंडल, इंदिरा चौक आली की चुंगी व्यापार मंडल, बैनर्जी मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, लिंक रोड व्यापारी एसोसिएशन आदि ने भी अपनी समस्याओं को रखा। इसमें एसके दुआ, राजेंद्र गुप्ता, राजीव मदान, राजकुमार विज, नीरज जैन आदि ने भी विचार रखे। सुरेंद्र सिंह पुंडीर, विवेक लांबा, गुलशन अनेजा, अशोक छाबड़ा, अरुण नागपाल, अनिल गुप्ता, दीपक खेड़ा, यशपाल डाबरा, मोहम्मद इनाम, हाजी मोहम्मद अहमद, अजय वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें