फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने जुलूस निकालकर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महानगर अध्यक्ष आजम शाह के नेतृत्व में अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल राम नाइक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह फंदपुरी और पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास और मांगेराम कश्यप ने कहा कि डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतों में हर रोज बढ़ोतरी होने से आम आदमी की कमर टूट गई है। सरकार की गलत नीतियों से किसान और युवा परेशान हैं।
महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इसके चलते जंगलराज कायम हो गया है। महानगर कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, गुलशन कपूर, परीक्षित वर्मा, उदयवीर कश्यप, फैसल सलमानी, उमंग जैन, राजकुमार प्रधान, मेहताब अली, नदीम कुरैशी, हरपाल वर्मा, अन्नू वर्मा, अंकुश गुर्जर, आकाश पंवार, शेखर राणा, राव शकील, शहजादी बेगम, हिना सिद्दीकी, महजबीं खान, सोनू त्यागी सहित अन्य ने विचार रखे। बाद में सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट को विभिन्न मांगों को लेकर 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अब्दुल गफूर, प्रवीन मलिक, राजीव शर्मा, हाजी शाहनवाज, महफूज अंसारी, विशाल यादव, पवन पटेल, डॉ. मुंतजिर, बाबा भूरे, नदीम अहमद, प्रणव शर्मा, राकेश गोयल, सलीम फारुखी, इसरार, हसीन कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें