त्यागी समाज के पिछड़ेपन पर चिंता जताई
देवबंद। एसडीएम कार्यालय पर त्यागी जागरण मंच के धरने और क्रमिक अनशन में बृहस्पतिवार को हिंदू-मुस्लिम त्यागी समाज के लोगों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि त्यागी समाज अन्य पिछड़ी जातियों में आर्थिक तौर पर कमजोर है इसलिए उन्हें पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाना चाहिए।
क्रमिक अनशन में शामिल हुए मास्टर सईद त्यागी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में त्यागी समाज पिछड़ी जाति में शामिल है। संजय त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज हमेशा भाजपा का समर्थक रहा है। इसलिए भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह त्यागी बिरादरी को पिछड़े वर्ग में शामिल करने की घोषणा करे। सुरेंद्र त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज पिछड़े वर्ग में शामिल होने के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लडेगा। फुरकान त्यागी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। धरने में सत्यवान त्यागी, अशोक त्यागी, मोनिका त्यागी, आदेश त्यागी, महेश त्यागी सहित अन्य ने भी विचार रखे। इस मौके पर विकास त्यागी, जनेश्वर प्रसाद त्यागी, राकेश त्यागी, यशपाल त्यागी, नीरज त्यागी, महीपाल त्यागी, आश मोहम्मद, जितेंद्र त्यागी, रजत त्यागी, विवेक त्यागी आदि रहे।