फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व पर सौहार्द बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

गागलहेड़ी। जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पारंपरिक तरीके और सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीओ सदर चौबे सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोग शांति प्रिय हैं। सभी संप्रदाय के लोग त्योहारों को आपसी एकता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आए हैं। उम्मीद है कि इस त्योहार को भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर सद्भाव कायम रखेंगे। पुलिस टीम हर गांव और कस्बे में मौजूद रहेगी। ऐसा कोई कार्य ना करे, जिससे दूसरों की भावनाएं आहत हों। अगर कोई गड़बड़ी दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कानून की मर्यादा में रहकर त्योहार मनाएं। कोई नई परंपरा शुरू न करें। बैठक में आजाद प्रधान, राज सिंह, रविंद्र यादव, सतवीर, प्रदीप यादव, गिरधारी, सचिन, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष, कुशलपाल सिंह, धनतर गौतम, फूल कुमार, साहब राव, शिव प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह, रमेश कुमार, सुरेशपाल, करणपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें