सहारनपुर। मंडी कोतवाली के पुल आतिश बाजान पर बृहस्पतिवार की रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे मोहल्ला आतिश बाजान में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों ने जर्जर लाइन होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो गए।
लोगों ने अंबाला रोड स्थित बिजलीघर पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। अधिकारियों को फोन किया गया। आरोप है कि एक अधिकारी ने सुबह लाइन जुड़वाने के लिए कहा, तो दूसरे ने तार न होने का बहाना बनाया। बाद में लोगों के हंगामे के बाद एक कर्मचारी पहुंचा तो उसने लोगों के साथ अभद्रता की। आक्रोशित लोगों ने मंडी कोतवाली के मोहल्ला आतिश बाजान, चोबगलिब रसूल, छत्ता जम्बूदास, छत्ता बरूमल के लोग बिजलीघर पर इकठ्ठा होकर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कोई सुनवाई नहीं हुई तो लोग लौट गए। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। सबह कर्मचारी पहुंचे और लगीीग 11 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। हंगामा करने वालों में रिक्की उर्फ गौरव जैन, इम्तियाज, शुएब अंसारी, आरिफ़ अंसारी, विपिन जैन, संजय जैन, अरुण जैन, हुमायूं अंसारी, सुफियान, जुबैर, मुजम्मिल, बाबर अंसारी, सलमान, मनीष जैन, मोहम्मद राशिद शामिल रहे।