फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के निरीक्षण में मिली खामियों पर एसएसपी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मंडी कोतवाली एवं देहात कोतवाली का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में शिकायतों का अंबार मिला और कई अन्य खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल अचानक कोतवाली देहात पहुंच गए तो स्टाफ में खलबली मच गई। एसएसपी ने सीधे अभिलेखों की जांच करनी शुरू कर दी। अभिलेखों की जांच में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई और कोतवाली प्रभारी को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और पीड़ितों की सुनवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में जाम लगाने के दर्ज हुए मामले में तत्काल चार्जशीट लगा आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसएसपी ने मैस में जाकर वहां बन रहे खाने को चखा और गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई। उन्होंने थाना के लिए चयनित स्थान के बारे में कागज प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी के निरीक्षण के दौरान प्रार्थना पत्रों को दर्ज करने का रजिस्टर न मिलने पर उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को कड़े निर्देश दिए तथा साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण को भी कहा। हाल ही में पकड़े गए स्नेचरों पर गैंगस्टर कार्रवाई को आदेशित किया। दो सीसीटीवी कैमरे चालू न मिलने पर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बैरकों के निरीक्षण में बिजली के खुले पड़े तारों को तत्काल प्रभारी निरीक्षक को ठीक कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने दोनों कोतवाली प्रभारियों को वांछितों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें